December 14, 2025 1:11 pm

शराब के नशे में पति ने पत्नी को डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

– शराबी पति ने पहले भी हत्या करने की की थी कोशिश।

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जहां शराब के नशे में धुत पति अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया हैं। और खुद पति थाने पहुंचकर घटना की सूचना दिया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजने की प्रक्रिया में लगी है। जानकारी के अनुसार शंकर और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था लेकिन पारिवारिक विवाद रविवार की रात खूनी खेल में तब्दील हो गया । शंकर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को लाडी डंडे, लात घुसो से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और दरवाजा बन्द कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। रातभर जख्मी हालत में पड़ी महिला अंत में दम तोड़ दी। सोमवार सुबह पति ने जब दरवाजा खोला तो पत्नी को मृत पाकर खुद को बभनी थाने में आकर पूरी वारदात को बताया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया हैं और आरोपी पति को हिरासत में लिया है इस मामले में उपनिरीक्षक शिवमुरत यादव ने बताया की पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की लाठी डंडे से वारकर हत्या किया हैं आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्ड्म के लिए दुद्धी भेज दिया गया हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!