December 14, 2025 1:31 pm

निस्तारण के अभाव में कूड़े का लगा अंबार दुर्गंध से संक्रमण की आशंका

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी वाली सड़क किनारे तथा ट्रांसफार्मर के सामने सड़क के उत्तर पटरी पर और सिन्हा मेडिकल स्टोर के बगल वाली खाली जगह में दुकानों और घरों से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का सही ढंग से निस्तारण न होने के कारण प्लास्टिक और तमाम तरह के कूड़ा कचड़ा का अंबार लगा हुआ है।चिंता की बात तो यह है कि यही कूड़ा स्थल बाजार में आवागमन करने वालो परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों स्थानीय निवासियों के लिए लंबे समय से पेशाब घर का काम कर रहा है। बताया जाता है कि मुख्य बाजार में जगह जगह कूड़ा कचड़ा के अंबार से उठ रही सड़ांध तथा दुर्गंध लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कूड़ा निस्तारण का आलम यही रहा तो बाजार में संक्रमण और तरह तरह की बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है।बताया जाता है कि प्रतिदिन देर रात में ठेला रेहड़ी पर फ़ास्टफूड अंडा मछली चखना बेचने वालों का अनुपयोगी बेस्ट तथा प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास और अंडे के छिलके यही पर फेंक दिए जाते हैं और इसी से उठ रही दुर्गंध बगल गीरों सहित सड़क पर चलने वालों को नाक में दम कर दिया है।बताया जाता है कि स्थानीय बाजार में सार्वजनिक शौचालय और पेशाब घर का निर्माण ग्राम पंचायत से अभी तक नही कराया गया है यही कारण है कि लोग जहाँ गंदगी कूड़ा कचड़ा देखते हैं वही पर पेशाब कर लोग और गंदगी फैला रहे हैं। ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता ने बताया कि राय कालोनी में कूड़ा निस्तारण केंद्र बन कर तैयार है कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अभी तक नही मिली है इसी लिए यह गंदगी है जल्द ही कूड़ा साफ कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!