December 14, 2025 12:40 pm

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का भव्य स्वागत, किसान सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जनपद के दौरे पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जगह-जगह उत्साहपूर्ण स्वागत किया। मंत्री का प्रथम अभिनंदन हिन्दुआरी में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगले के परिसर में मंत्री ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों की आवाज़, भारतीय कृषि राजनीति के आधार स्तंभ और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महान संरक्षक थे। उनके विचार आज भी देश के हर किसान के लिए प्रेरणा हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय में एक संक्षिप्त बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और फिर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की।तदुपरांत मंत्री अनिल कुमार शाहगंज पहुंचे, जहां आयोजित किसान सम्मेलन एवं एकता यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने हजारों किसानों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान को मिले, यही हमारा संकल्प है। सोनभद्र के किसानों ने कठिन परिस्थितियों में भी खेती को बचाए रखा है। अब समय है कि हम सब मिलकर पुनः NDA सरकार को मजबूत करें, ताकि किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ बिना बाधा जारी रहे।

नेताओं ने रखे अपने विचार

रामकृष्ण पटेल प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ एवं सदस्य उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों की संगठित चेतना और शक्ति का प्रमाण है। चंद्रबली यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता और किसान हैं, और सोनभद्र ने इसे फिर सिद्ध कर दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि अजीत सिंह ने सोनभद्र को सोन लिफ्ट सिंचाई परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं, जो आज भी जिले के कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं। राष्ट्रीय लोक दल इस विरासत को आगे ले जाने के संकल्प को दोहराता है। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, कलावती गौड़, ओम प्रकाश भारती, पवन शुक्ला, रोहित सिंह, सुमित मिश्रा, उदय प्रकाश पटेल, विजय पटेल, विजय भारती, विनोद मिश्रा, विकास पांडे, भोला नाथ पांडे, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, भूषण पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!