सोनभद्र (दुद्धी) अमवार सबस्टेशन के ग्राम पंचायत क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित जाबर- अमवार रोड लिंक मार्ग पर विगत कई वर्षों से 11 हजार की तार नीचे लटके होने से ग्रामीण सहित राहगीर भयभीत हो रहे है। जमीन से करीब 5 से 7 फिट ऊंचाई पर लटक रहे एचटी लाइन के नीचे से ही एलटी लाइन भी गई हुई है। ग्रामीण अंबिका प्रसाद, मंजूर आलम, सलीम, टुन्नु,पिंटू लक्ष्मण कुमार आदि ने बताया कि तार लटकने से ग्रामीण, बच्चों व राहगीरों की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। कई बार विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता है। बताया कि मोड पर पोल भी झुक चुकी है आए दिन वाहनों से पोल को ठोकर लगता है। बतादे कि कुछ दिन पूर्व ही दुद्धी कस्बे के अमवार रोड स्थित इंडियन बैंक के पास एचटी लाइन को अचानक गिरने से एक गाय की मौत भी हो चुकी हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello








