सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल थाना पुलिस ने एक फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवननाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना घोरावल पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 197/2025, धारा 74, 333, 352, 351(2) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5)(क) एवं 3(1)(द)(ध) से संबंधित मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा गया। रिकूं पाल पुत्र रामरक्षा पाल निवासी ग्राम भैसवार थाना घोरावल गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव एवं थाना घोरावल की पुलिस टीम पुलिस के अनुसार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 88









