December 14, 2025 1:33 pm

एसपी अभिषेक वर्मा ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

सोनभद्र। विण्ढ़मगंज (सुमन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज 29 नवंबर 2025 को थाना विण्ढ़मगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना एवं शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
एसपी ने वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम, पशु तस्करी पर अंकुश तथा नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई और सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!