December 12, 2025 5:38 am

अंधविश्वास और झाड़ फुक के चक्कर मे सर्पदंश से युवक की मौत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनी गाँव के देवनाटोला गांव में वृहस्पतिवार की शाम को धान का बोझ उठाते समय सर्प ने डंस लिया जिससे युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम सिंह पुत्र रामधन 24 वर्ष निवासी देवनाटोला (बभनी) वृहस्पतिवार को अपने खेत में धान का बोझा उठा रहा था। शाम के समय लगभग चार बजे वह धान का बोझ उठा रहा था कि धान में छुपा सर्प ने डंस लिया तो चीखपुकार करने लगा। आवाज सुनकर लोग दौड़े तो सर्प डसने की जानकरी दी जिससे परिवार मे हड़कंप मच गया परिजन इलाज के लिए न ले जाकर झाड़-फूंक कराने ले गए। कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी और देर रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!