February 12, 2026 3:01 am

गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई- पुलिस द्वारा 17 गोवंश बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे गौ-तस्करी विरोधी सतत अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशंस त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17 गोवंश बरामद किए और 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई- 27.11.2025 समय 11:10 बजे

पुलिस टीम ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया:
शौकत अली पुत्र स्व. सहाबुद्दीन निवासी हरभोग थाना अधौरा जिला भभुआ (बिहार) उम्र लगभग 40 वर्ष,  इस बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया में मु.अ.सं. 93/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

दूसरी कार्रवाई- 28.11.2025 समय 07:40 बजे

उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया: इलियास पुत्र हबीब निवासी खुरमाबाद थाना चेनारी जिला रोहतास (बिहार) उम्र 42 वर्ष, वीरू उर्फ गनेश पुत्र बुद्धि निवासी ग्राम सिलथम हाल-दरमा टोला धर्मपुरवा उम्र 40 वर्ष, धुरेंद्र उर्फ धीरेन्द्र पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम सिलथम हाल- दरमा टोला धर्मपुरवा उम्र 38 वर्ष, रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर बरकोनिया उम्र 40 वर्ष। सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सियाराम सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हे.का. श्यामनारायण चौहान, का. सुनील कुमार, का. धर्मेन्द्र यादव, का. दीपक मिश्रा

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!