– जनपद के पहले ब्लाक प्रमुख जो अपने वेतन से किये सहयोग।
सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख संघ अध्यक्ष बेबी राजन सिंह ने एक दिवंगत मुख्य आरक्षी के परिवार को अपना 6 माह का वेतन आर्थिक सहायता के रूप में गुरुवार को दिए है। बभनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल यादव को बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 16 नवंबर को बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया था। ब्लॉक प्रमुख बेबी राजन सिंह ने विशाल यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पत्नी सुमन यादव के नाम का चेक प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल को सौप दिए है। मृतक विशाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक नाबालिग बेटा है, जो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह, समाजसेवी बाबूराम गुप्ता, जेपी जायसवाल, सतीश जायसवाल, बृजभूषण यादव, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









