December 14, 2025 12:32 pm

आयोजित विशेष शिविर में लगभग 100 दिव्यांग परिषदीय विद्यार्थियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

सोनभद्र (दुद्धी) बीआरसी दुद्धी में आयोजित विशेष शिविर में लगभग 100 दिव्यांग परिषदीय बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एलिम्को कानपुर की टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद आगामी 20 जनवरी को पात्र बच्चों को ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, एमआर किट सहित अन्य आवश्यक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। 26 नवंबर को बीआरसी दुद्धी परिसर में हुए परीक्षण कार्य में एलिम्को टीम के ऑडियोलॉजिस्ट विपिन कुमार पाण्डेय, आनंद सिंह, रोहिणी कारंडे, शशि, मनीष कुमार आदि विशेषज्ञों ने बच्चों की दिव्यांगता के विभिन्न पैरामीटरों के अनुसार विस्तृत जांच की। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने बताया कि यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार डीसी प्रणति प्रभा सारंगी के निर्देशन में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षण के बाद बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप सभी उपकरण 20 जनवरी को प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि यह योजना दिव्यांग बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी, विशेषकर उन परिवारों के लिए जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जिन्हें उपकरण खरीदने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में संदीप, प्रवीण, दीपक, राजेश झा, लल्लूराम, पीयूष सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!