सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय अब धीरे धीरे नजदीक आता जा रहा है।जिला पंचायत सदस्य पद के सम्भावित प्रत्याशी अपनी अपनी चुनावी गणित को साधने में लग गए हैं।समीकरण के अनुसार जरहा जिला पंचायत की सीट लंबे अर्से बाद इस बार सामान्य श्रेणी में होने की उम्मीद है।राजनीतिक समीकरण के अनुसार अगर जरहा सीट सामान्य कोटे में जाती है तो यहाँ की लड़ाई कड़े मुकाबले के बीच रोचक और दिलचस्प होगी।जनचर्चा पर गौरकरें तो जरहा से एक चर्चित बाहरी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है तो क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित चेहरे और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपनी किस्मत को आजमाने के लिए दो माह से क्षेत्र में राजनीतिक कसरत करने में लगे हुए हैं।अंदाजा लगाया जा रहा है कि सामान्य सीट होने के कारण अगर बाहरी उम्मीदवार ने यहाँ दाँव पेंच आजमाया तो जरहा जिला पंचायत सीट न केवल जिला पंचायत सदस्य बल्कि अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुँचने में सफल रहेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने पर इस बार जरहा में धन बल बाहुबल की बदौलत राजनीतिक समीकरण का लाभ किस पार्टी को मिलेगा यह तो कहना जल्दबाजी होगा लेकिन चुनाव रोचक और मुकाबला दिलचस्प और ऐतिहासिक होगा।यही कारण है कि इस सीट पर एक से बढ़ कर एक सत्तापक्ष विपक्ष और निर्दल के दिग्गज उम्मीदवार अपनी अपनी जीत की योजना पर अभी से काम शुरू कर दिए है।









