सोनभद्र (दुद्धी) कस्बे में मंगलवार की भोर एक गाय की मौत 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि भोर करीब चार बजे अचानक चिंगारी फेंकते हुए वार्ड नंबर तीन स्थित इंडियन बैंक के पास तार गिरी जिसके नीचे गाय बैठी थी। घटना के बाद सूचना मिलने पर विद्युतकर्मियों द्वारा लाइट बंद कर मौके पर पहुंची और तार को सड़क से किनारे किया और सुबह विद्युतकर्मियों द्वारा पुनः तार जोड़ कर लाइन बहाल किया गया। वहीं नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा मृत गाय को उठा कर ले जाया गया। संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश मौर्या ने बताया कि शीघ्र ही कस्बे के मुख्य स्थानों पर गार्डिंग कराई जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 151









