January 15, 2026 4:30 pm

खजूरी गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

– बदहाल मार्ग वर्षों से गड्ढों में तब्दील, विभागीय उदासीनता पर फूटा आक्रोश

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खजूरी में जर्जर हो चुकी सड़क के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अमवार रोड से कम्पोजिट विद्यालय खजूरी होते हुए जाबर गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का चलना–फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पहले इस सड़क पर केवल पेंटिंग का कार्य किया गया था, लेकिन उसके बाद से विभाग की ओर से किसी प्रकार का रखरखाव नहीं किया गया। लगातार बिगड़ती हालत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। सड़क पर गड्ढों की गहराई इतनी बढ़ चुकी है कि बारिश के दिनों में ग्रामीणों को गंभीर हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क की स्थिति को लेकर जब पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन नहीं, बल्कि डूडा विभाग द्वारा निर्मित है। इस जवाब ने ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ा दिया। जर्जर सड़क की समस्या पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रामवृक्ष गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, आफताब आलम, तिजोर आलम, रजाउल्लाह, मेराज आलम, राजेश गुप्ता, जियाउल्लाह, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव, सुधई राम, सुचित श्रीवास्तव, नरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!