December 12, 2025 6:29 am

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

– श्री राम दरबार अखाड़ा समिति ने कराया धार्मिक आयोजन

सोनभद्र। धर्मनगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर हुए भव्य भगवा ध्वज आरोहण के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने संपूर्ण मानवता के लिए धर्म, मर्यादा और कर्म का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा संत समाज की पावन उपस्थिति में मंदिर शिखर पर धर्मध्वज का विधिवत आरोहण होना, रामभक्तों और सनातन संस्कृति के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी बताया कि माता सीता और प्रभु श्रीराम के विवाह दिवस पर यह कार्यक्रम सम्पन्न होना अपने-आप में अत्यंत शुभ व ऐतिहासिक है।समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन के पवित्र संदेशों पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि रामभक्तों के लिए यह अवसर उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है। कार्यक्रम से पूर्व राम जानकी मंदिर के शिखर पर समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नवीन भगवा ध्वज लगाया गया तथा मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार की मूर्ति की दिव्य आरती की गई। समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश बंसल, कौशल शर्मा, मनोज जालान, नवल बाजपेई, मनीष खंडेलवाल, उमेश केसरी, प्रकाश श्रीवास्तव, चंदन केसरी, योगेश सिंह, विनोद केसरी, हर्ष केसरी, सत्यम सोनी, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, झूरी मोदनवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!