December 12, 2025 6:10 am

थाने व एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही विधवा महिला, बेटी को ढूंढने की गुहार

– एक माह पूर्व गांव का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार, नहीं हो रही सुनवाई

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में एक नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर फरार कर ले गया। बेटी की तलाश में भटक रही पीड़ित विधवा मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस व प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़िता के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और बेटी ही विधवा मां का एकमात्र सहारा थी। बेटी के अचानक गायब हो जाने से महिला मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान है। परिजनों का आरोप है कि लड़की को साजिश के तहत भगाया गया, और आरोपी युवक अब भी अपने परिवार के संपर्क में है। उनका कहना है कि यदि पुलिस आरोपी के परिजनों से सख्ती से पूछताछ करे तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन अब तक कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह दो–तीन बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोग दबंग प्रकृति के हैं और उनकी राजनीतिक पहुंच होने के कारण स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। इस मामले में थाना प्रभारी रायपुर रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा, थाना प्रभारी। पीड़ित परिवार अब भी बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में पुलिस व प्रशासन के दरवाजे खटखटा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!