December 12, 2025 5:23 am

बकरिहवा फीडर में जर्जर का जिन्न आया बाहर चार दिन से महज 6 घण्टा बिजली सप्लाई

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर में जर्जर उपकरण का जिन्न सिर चढ़ कर बोल रहा है।रात दिन जगह जगह दनादन तार गिरने से ग्रामीण इलाके में महज 5 से 6 घण्टा ही बिजली सप्लाई हो रही है।शनिवार रात से सोमवार की मध्य रात्रि में प्रतिदिन तार टपकने से मंगलवार दोपहर तक बिजली सप्लाई बंद थी।बताया जाता है कि ठंड के मौसम में लाईनमैन सुबह 10 बजे से पहले नही निकल पाते जिसके कारण एक बार तार गिरा तो कम से कम 14 घण्टा सप्लाई बंद पड़ी रहती है।जर्जर उपकरण के कारण अधिकारी सहित कर्मचारी त्रस्त हैं बावजूद 20 साल से पुराने जर्जर उपकरण पर ही बिजली सप्लाई का प्रयास जारी है।क्षेत्र में तार गिरने के कारण कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है कई पशुओं की भी मौत हो चुकी है बजूद बिजली बितरण निगम न जर्जर उपकरण बदल रहा है और नहीं सरकार के शेड्यूल पर 18 घण्टा बिजली आपूर्ति की जा रही है।एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा नधिरा के पास तार गिरा है कुछ लोग उठाने नही दे रहे हैं वार्ता कर प्रयास जारी है उठा कर चालू कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!