सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गाँवों में बिजली गोल होते ही मोबाइल नेटवर्क बन्द हो जाता है।इस दौरान मोबाइल खिलौना बना रहता है।यह क्रम केवल एक दिन का नही बल्कि आम दिनचर्या में शामिल हो गया है।बताया जाता है कि एअरटेल और जिओ मोबाइल नेटवर्क में यह समस्या अधिक आ रही है और दुरूह ग्रामीण क्षेत्र में एमरजेंसी काल के लिए लोग हलकान और परेशान हैं।ग्रामीण राजाराम सत्यप्रकाश संतलाल राहुल सिंह विकास आदित्य सहित अनेक का आरोप है कि प्राइवेट नेटवर्क कम्पनियां 28 दिन का रिचार्ज करती हैं और बात चीत 20 दिन भी नही होता।बताया जाता है कि गाँवों में कई वर्षों से मोबाइन टावर लगाए गए हैं लेकिन अब तक हर जगह जनरेटर की सुविधा और बैटरी तक की ब्यवस्था नही होने के कारण पूर्णरूप से बिजली पर कम्पनियाँ निर्भर हैं अगर बिजली है तो नेटवर्क है बिजली गयी तो नेटवर्क गायब।इस दौरान प्रसव पीड़ा या गम्भीर बीमारी अथवा सड़क दुर्घटना के समय पुलिस तथा डायल 112 या एम्बुलेंस की सेवा के लिए लोग हलकान हो जाते है और गम्भीर मरीज को समय से उपवहार तक नही मिल पाता।ग्रामीणों ने सम्बन्धित विभाग से संज्ञान लेकर तत्काल नेटवर्क की सुविधा को दुरुस्त कराने की माँग की है।








