सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के महापुरुषों तथा अहिंसा के सिद्धांतों को प्रतिपादित करने वाले युगपुरुषों की जयंती एवं प्रमुख धार्मिक पर्वों पर राज्यभर में ‘अभय’ अथवा ‘अहिंसा दिवस’ मनाए जाने के उद्देश्य से पशुवधशालाओं और गोश्त विक्रय दुकानों के संचालन पर रोक लगाने संबंधी निर्देश एक बार पुनः जारी किए हैं। पूर्व में महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती और शिवरात्रि जैसे पर्वों पर यह प्रतिबंध लागू रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने साधु टी.एल. वासवानी के जन्मदिवस- 25 नवम्बर 2025 को भी ‘मांस रहित दिवस’ (Meatless Day) घोषित किया है। निर्देशानुसार प्रदेश के सभी नगर स्थानीय निकाय क्षेत्रों में स्थित पशुवधशालाएँ तथा गोश्त की दुकानें उक्त तिथि को पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन को इस आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









