February 13, 2026 7:27 pm

लिव इन रिलेशनशिप के मौत मामले में युवक के दाह संस्कार को पुलिस ने रोका

सोनभद्र। करीब एक वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रहे है एक युगल जोड़ी ने “साथ जीने मरने की कसमो” तो चरितार्थ करने का प्रयास किया।मामला चोपन एवं दुद्धी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में युवक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र बीरशाह हमेशा की तरह अपनी महिला मित्र के साथ कमरे में सोने गया सोमवार की सुबह कमरे से बाहर महिला मित्र निकली लेकिन जब कुछ देर अंदर गई तो युवक घर के बडेर में लटका मिला यह देख युवती खुद को संभाल नहीं पाई और खुद कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली। आनन फानन में युवती को परिजनो ने ईलाज के लिए भेजा वहीं युवक के परिजनो को घटना की जानकारी दी। कुछ घंटे बाद युवक के परिजन गुरमुरा पहुंचे जहां आपसी पंचायत कर युवक के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रजखड़ ले आए। इस बीच चोपन/डाला पुलिस को भी हो चुकी थी कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है जिसका दाह संस्कार बिना पोस्टमार्टम का होने जा रहा है। चोपन पुलिस से दुद्धी पुलिस को मिली जानकारी पर कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने रजखड़ पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए परिजनो को समझा बुझाकर देर शाम दाह संस्कार करने से मना करते हुए शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से चोपन भेजवाया। चोपन पुलिस के मुताबिक युवक का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!