सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस को त्वरित कार्रवाई में सफलता मिली है। 24 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि सोनू खाँन लगभग 21 वर्ष निवासी कस्बा शाहगंज अवैध लोहे का बड़ा चाकू लेकर सहुआर पुलिया (राजपुर रोड) के पास बैठा है और पूर्व विवाद के चलते एक व्यक्ति लल्लू की हत्या करने की नीयत प्रकट कर रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पैंट की कमर से नाजायज लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका और अपनी गलती स्वीकार करता रहा। घटना के संबंध में थाना शाहगंज में मु0अ0सं0–135/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली पलिस उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज, हे0का0 दिनेश यादव थाना शाहगंज
Author: Pramod Gupta
Hello








