– 680 पेटी (15,120 बोतल) में 6,085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत 1.35 करोड़ रुपये; एक तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे यातायात माह चेकिंग एवं अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 23 नवंबर 2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना (बिहार) से प्राप्त सूचना पर रेणुकूट–दुद्धी मार्ग स्थित ग्राम कादल के पास एक ट्रक RJ 09 GE 6492 को चेकिंग के दौरान रोका गया। तलाशी में उसमें छिपाकर ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बभूता रामउम्र 22 वर्ष पुत्र तिलोका राम निवासी उत्तरी डेर रेडाना, थाना रामसर, जिला बाड़मेर (राजस्थान), उम्र 22 वर्ष (ट्रक चालक) वांछित आरोपी संजय सिंह देवड़ा पुत्र चन्द्र सिंह देवड़ा निवासी तेजाजी मंडी, उसरागर, रतलाम (MP)
वर्तमान पता सेक्टर 1, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
(ट्रक/वाहन स्वामी) पूछताछ में खुलासे गिरफ्तार चालक बभूता राम ने बताया कि ट्रक पंजाब से वाहन स्वामी संजय सिंह देवड़ा द्वारा शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के लिए ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी व लकड़ी का बुरादा भरा गया था। चावल की बिल्टी भी दी गई थी ताकि जांच पड़ताल में ट्रक को सामान्य मालवाहक दर्शाया जा सके। शराब की मूल बारकोड हटाकर नकली बारकोड चस्पा किए गए थे, जो बरामद माल में भी पाए गए।खेप को बिहार में डिलीवर किया जाना था, जहाँ शराबबंदी के कारण अवैध शराब की ऊँची कीमत मिलती है। अभियुक्त इससे पहले भी कई बार इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर शराब की खेप पहुंचा चुका है। थाना दुद्धी में मु0अ0सं0–293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई जारी गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार, उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खान, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आनंद कुमार यादव
Author: Pramod Gupta
Hello









