– नाबालिक बच्चों से गाँव गाँव हो रही सप्लाई, एक्सपारी माल ब्रेड बन रहा जहर।
सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बिकास खण्ड बभनी मे गरीबो का कहा जाने वाला रोटी/ब्रेड का बड़ा खेल सामने आया है जिसमे ऐजेंसी लेने वाले ने प्रिंट रेट मे ब्लैक मार्का लगाके ओवर रेटिंग करके नाबालिक बच्चों से गांव गाँव सप्लाई किया जाता है जिससे बच्चों से बाल श्रम कराकर मोटा रकम कमाया जा रहा है। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी मेन मार्केट चौना रोड पर स्थित ब्रेड की एजेंसी विगत लगभग दस साल से चल रही है लेकिन अतिपिछड़ा क्षेत्र होने के कारण गरीबो को ओवर रेटिंग करके बेचा जाता है। मार्का लगाकर रेट मिटाकर एक्सपायरी डेट भी मिटाने का आरोप पहले से ही लगता आ रहा। मगर फ़ूड स्पेक्टर की कान तक मामला पहुंचने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाई नहीं हो सकी है ग्रामीणों के अनुसार ब्रेड का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है मगर कम पढ़े लिखें होने के कारण उनको मालूम नहीं होती है की ब्रेड का काला सच क्या है। सत्यता की जांच के लिए ज़ब P9 भारत न्यूज टीम मौके पर पहुंची तो खेल उजागर हुआ और एजेंसी संचालक ने खुद कैमरे के सामने ब्लैक मार्का की कहानी बया किया और बताया की ए खेल सालो से चल रहा है। अब आगे नहीं होंगी। मगर सवाल यह है गरीबो की रोटी जहर कब तक बनती रहेगी। प्रसासन और विभाग कब तक गरीबो के जान के साथ खेलते रहेंगे। इस संबंध मे उपजिलाधिकारी दूधी निखिल यादव से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।
Author: Pramod Gupta
Hello








