October 24, 2026 9:33 am

पुलिस को बड़ी सफलता- गोवंश तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 11 गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गो-तस्करी पर प्रभावी रोक-थाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुगैल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम को यह सफलता हासिल हुई। आज दिनांक 23.11.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलगढ़ी टोला से महुअरिया तिराहे की ओर जंगल के रास्ते कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में गोवंशों को बध हेतु बिहार ले जाने के लिए हांककर ले जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई जुगैल पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर समय 12:04 बजे दबिश दी। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 11 गोवंशों को हांककर ले जा रहे चार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों का लाभ उठाकर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-137/2025, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। अनिल कुमार वैस उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद वैस निवासी घोघरा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली (म.प्र.) पूछताछ में खुलासा अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी पंकज सिंह तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ गोवंशों को औने-पौने दामों में स्थानीय क्षेत्र से खरीदकर जंगल के रास्ते ओबरा–हाथीनाला–विंढमगंज होते हुए बिहार सीमा पर गोकशी कराने वाले व्यक्तियों को अधिक धन में बेचने जा रहा था। अन्य दो साथियों को अभियुक्त चेहरे से पहचानता है, परन्तु उनका नाम-पता नहीं जानता। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 विपिन बिहारी राय, हे0का0 शिवदास यादव, का0 पवन कुमार, चालक हे0का0 श्यामशेर यादव थाना जुगैल जनपद सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!