सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा आज 23.11.2025 को मु.अ.सं.– 926/2010, धारा 401 भादवि से संबंधित दो वारण्टी अभियुक्तों को उनके निवास ग्राम पड़री कला से विधिक कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत दोनों को न्यायालय रवाना किया गया। बुद्धू यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व. महादेव यादव निवासी ग्राम पड़री कला थाना पन्नूगंज, जगदीश कहार उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्व. जद्दू निवासी ग्राम पड़री कला थाना पन्नूगंज, गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ.नि. सदरुज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज, हे.का. रविकांत गौतम थाना पन्नूगंज
Author: Pramod Gupta
Hello









