December 14, 2025 1:56 pm

जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत बूथों का औचक निरीक्षण किया, सफाई कर्मी निलंबित-सचिव सहित कई कर्मियों पर कार्रवाई

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रविवार को भ्रमणशील पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विकास खंड चतरा के विभिन्न मतदान केंद्रों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तियरा कला, बरइल, लसड़ा, बीआरसी चतरा तथा तहसील रॉबर्ट्सगंज में मतदाताओं के नामों की फीडिंग प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण व उनकी वापसी की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरइल के बूथ पर तैनात सफाई कर्मी इन्द्र बहादुर अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित सफाई कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया जाए तथा पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इसी क्रम में विभिन्न बूथों पर तैनात बीएलओ की उपस्थिति जांची गई। विकास खंड नगवां के प्राथमिक विद्यालय दरेव में तैनात शिक्षा मित्र बिक्रम सिंह अनुपस्थित पाए गए। वहीं विकास खंड चोपन के प्राथमिक विद्यालय बिल्ली द्वितीय की सहायक अध्यापिका अर्चना तिवारी भी ड्यूटी से अनुपस्थित रहीं। इस पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दोनों कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए तथा उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!