सोनभद्र। प्रखर समाजवादी नेता व स्वतंत्रता सेनानी लोकबंधु राजनारायण जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें शत–शत नमन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण का जन्म 23 नवंबर 1917 को वाराणसी में हुआ था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया, जिसके चलते उन पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि राजनारायण जी लगभग 80 बार जेल गए, लेकिन हर बार समाजवादी विचारधारा और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से डटे रहे।जिला अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज और हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रहे हैं। सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार गरीबों, किसानों और आम जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों की बदहाली सरकार की उदासीनता का परिणाम है। संगोष्ठी में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, विष्णु कुशवाहा, अशोक पटेल, सूरज मिश्रा, राजनाथ यादव, इमरान खान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









