December 12, 2025 6:28 am

आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी पथरहा टोला में नहीं पहुँची बिजली, ग्रामीणों संग प्रदेश सचिव प्रदीप यादव का प्रदर्शन

सोनभद्र। ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत पईका के टोला पथरहा में आज भी बिजली आपूर्ति शुरू न होने को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। पचासों परिवारों की बसासत वाले इस टोले में आज़ादी के सात दशक बाद भी अंधेरा कायम है, जबकि सरकार द्वारा गांवों में 100% विद्युतीकरण के दावे किए जाते रहे हैं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर बिजली संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण वर्षों से अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक न बिजली के खंभे लगाए गए और न ही ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं कृषि और छोटे व्यवसाय भी बाधित होते हैं। चुनावों के दौरान नेताओं द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में रोहन पाठक, विनोद जायसवाल, मुन्नू, धीरज, सोनू, धीरेन्द्र, अनीता, लल्लू, रीता जायसवाल, जगनरायन, नंदू, बूट्टल देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!