सोनभद्र /रामगढ़ पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुल्लीडांड ( टोला वरबसपुर) रविवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे पन्नूगंज की तरफ से गला व्यवसाय का तेज रफ्तार से ट्रैक्टर गुल्लीडांड, बैरियर की तरफ गल्ला लेकर जा रहा था परबसपुर पहुंचते ही ग्लैमर बाइक सवार राजकुमार चेरो पुत्र प्यारे चेरो उम्र लगभग 48 वर्ष ग्राम खोड़ैला थाना मांची लोकेशन (पानी टंकी) के पास निवासी से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार मौके पर घायल होकर तड़फडाने लगा आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर पन्नूगंज पुलिस को सूचना दी सूचना पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल राजकुमार चेरो को इलाज हेतु पीएचसी चतरा भर्ती कराया गया है पन्नूगंज थाना इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया की घायल राजकुमार चेरो के परिजन को सूचना दे दिया गया है ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जारही है









