January 15, 2026 5:46 pm

चतरा आरएसएस खण्ड के खण्ड कार्यवाह लालू प्रसाद ने चतरा खण्ड में घर-घर संपर्क अभियान चलायाः शताब्दी वर्ष पर संघ की उपलब्धियां और उद्देश्य बताए

सोनभद्र/चतरा खण्ड के सिलथंम मंडल के पड़री कला खडिया तिलहर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चतरा खण्ड के खण्ड कार्यवाह लालू प्रसाद ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। यह अभियान संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य संघ के 100 वर्षों की उपलब्धियों और उसके प्रमुख विचारों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना था।अभियान के तहत, स्वयंसेवकों ने पंच-परिवर्तन के सिद्धांतों पर जोर दिया, जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी व स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पत्रक और पुस्तिकाएं वितरित कीं, जिनमें संघ के इतिहास, कार्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का विस्तृत उल्लेख था लालू प्रसाद के नेतृत्व में सिलथंम मंडल मे और खण्ड विस्तारक राज के नेतृत्व मे रामगढ़ मे स्वयंसेवकों ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सत्यम ने बताया कि इस अभियान से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोग संघ के विचारों से जुड़ेंगे।स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सोनी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने उनके घर आकर बहुत अच्छा संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संघ समाज को जोड़ने और युवाओं को सही दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इस दौरान लगभग 75 घरों में संपर्क स्थापित किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने इस जनसंपर्क प्रयास को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अभियान में विजय,सुजीत गुप्ता,खण्ड विस्तारक राज,देवेंद्र सहित कई स्थानीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!