October 25, 2026 2:30 pm

एसडीओ ने ब्लाक प्रमुख से मुलाकात कर एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की दी जानकारी

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बिजली वितरण निगम म्योरपुर के उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने गुरुवार को ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड से एक सिस्टाचार मुलाकात कर सरकार द्वारा (OTS) एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल बकाएदारों को *बिजली बिल राहत योजना* के तहत लाभ लेने की अपील की गयी।उपखंड अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में योजना के प्रचार प्रसार के लिए गाँव से लेकर ब्लाक स्तर तक के जनप्रतिनिधियों को पम्पलेट पोस्टर बैनर के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए बताया गया कि उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए अपने उपकेंद्र से सम्बंधित जेई अथवा मीटर रीडर या एसएसओ तथा लाईनमैन से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते है।विशेष परिस्थियों में जानकारी के लिए उपखण्ड कार्यालय म्योरपुर से सम्पर्क किया जा सकता है। बताया गया कि योजना 01 दिसम्बर से शुरू होकर 28 फरवरी तक तीन चरणों मे शुरू होगी।इसके लिए बिजली बिल बकाए की धनराशि का कुछ हिस्सा पहले जमा कर पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है तभी इस छूट के योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को किस्तों में भी बकाया जमा करने का प्राविधान है। बताया गया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रचार प्रसार के लिए सभी उपकेन्द्र से पोषित जरूरतमंद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक प्रचार प्रसार के लिए बिजली बितरण निगम के कर्मियों को भी सक्रियता से लगाया गया है। ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड और उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने सभी उपभोक्ताओं से सरकार के इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!