January 14, 2026 9:53 pm

अवैध खनन पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। आजाद अधिकार सेना कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष शोभित सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुई दुर्घटना तथा अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि खदान हादसे को हुए 7 दिन बीत चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने मृतक परिवारों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हादसे में परिवार का मुख्य सहारा समाप्त हो गया है, जिससे परिवार आर्थिक एवं सामाजिक संकट से जूझ रहा है। ज्ञापन में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रति परिवार 50 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई है, ताकि प्रभावित परिवारों का जीवन पटरी पर आ सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि  खदानों की सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों की कड़ाई से जांच कराई जाए। जो खदानें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए। यदि कोई खदान मालिक नियमों का उल्लंघन कर जबरन खनन संचालित करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हादसे में मृत/घायल मजदूरों की वास्तविक संख्या और परिस्थिति की सत्य और पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शोभित कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष, सोनभद्र), सुधीर कुमार सिंह (मंडल विधि प्रकोष्ठ, मिर्जापुर), सुषमा सिंह (महिला ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, सोनभद्र), लवकुश कुमार (जिला सचिव), हरिराम कनौजिया (जिला सचिव), अरविंद जायसवाल (नगवा ब्लॉक अध्यक्ष)
आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!