December 14, 2025 12:22 pm

अनियंत्रित दो पहिया वाहन गढ्ढे में गिरी, मौत

बाइक सवार हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान

सोनभद्र। बभनी(नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में गुरुवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के खोड गांव निवासी शिव शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से अपने छोटे भाई के घर जा रहा था।जानकारी के अनुसार, शिव शंकर देवांगन छत्तीसगढ़ से अपने छोटे भाई अनिल कुमार के घर खैरटिया टोला तेलजर जा रहे थे। अरझट गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई।
माना जा रहा है कि यह दुर्घटना रात में हुई और वह रातभर गड्ढे में पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो उन्होंने गड्ढे में बाइक और कुछ दूरी पर शिव शंकर देवांगन को जमीन पर गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि विजय जायसवाल सहित समाज सेवी राकेश सिंह को दिया, जिन्होंने बभनी पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल परपुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!