सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर द्वारा बुधवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।”साफ सुथरा गांव हमारा,सबसे प्यारा देश हमारा” कार्यक्रम के तहत वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर से विद्यालय पहुंचे प्रेम दयाल भाई एवं परमानंद भाई द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का मूल्यांकन करने के बाद प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।बच्चों को संबोधित करते हुए प्रेम दयाल भाई ने बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर की सेवाओं से अवगत करते हुए बताया कि आज भी बनवासी सेवा आश्रम ग्रामीण संस्कृति सभ्यता,लघु उद्योग,कुटीर उद्योग, खादी उद्योग,शिक्षा स्वास्थ्य आदि के लिए पूरे क्षेत्र में कार्य कर रहा है।शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर वर्ष 1954 से सोनभद्र जनपद के सिरमौर्य के रूप में कार्य कर रहा है।साफ सफाई थीम पर विद्यालयों में चलाया गया यह कार्यक्रम सराहनीय है।निश्चय ही इससे बच्चों को स्वच्छता के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर बच्चों को पॉलिथीन मुक्त का संदेश देते हुए पॉलिथीन अपशिष्ट पदार्थों को रखने के लिए बैग वितरण किया गया।प्रेम दयाल भाई ने बताया कि पॉलिथीन जैसे घरों से निकलने वाले कचरो से कैंसर जैसी बीमारियां फैलती हैं पॉलिथीन का निस्तारण सुरक्षित ढंग से कराया जाएगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर शिक्षिका सुमित्रा देवी,कुसुम सिंह,सुदेश्वरी देवी,ज्वाला प्रसाद उपस्थित थे।









