December 14, 2025 12:42 pm

लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक संपन्न

सोनभद्र। लक्ष्मी- गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक खुटहनिया, विकासखंड करमा में सम्पन्न हुई। बैठक में समूह संचालन, बैंक खाता, रोजगार और समूह के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही निष्क्रिय सदस्यों को चेतावनी जारी की गई। बैठक में समूह की अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या, और सदस्य खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी, प्रिया, ऊषा देवी, प्रियंका कुमारी, रुक्मणि देवी, शन्नो, निशा, प्रीति, बसंती देवी, निर्मला देवी, सीता देवी (समूह सखी), जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।विशेष अतिथि के रूप में मिशन प्रबंधक जगदीश चंद्र, संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय और पंचायत मित्र संतोष कुमार ने बैठक में भाग लिया। मिशन प्रबंधक जगदीश चंद्र ने कहा कि “महिला स्वयं सहायता समूह आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित बचत, बैठक और पारदर्शी संचालन से समूह मजबूत बनता है।”
संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि “महिला समूह आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव है और तेजस्वी संगठन महिलाओं को प्रशिक्षण और विपणन सहयोग प्रदान करता रहेगा।” पंचायत मित्र संतोष कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंकिंग प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। समूह सखी सीता देवी ने रजिस्टर संचालन, बैंक लिंकिंग और समूह की तकनीकी प्रक्रिया समझाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समूह नियमित बैठक करेगा, निष्क्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी और स्वरोजगार आधारित गतिविधियों सिलाई, बकरी पालन, कुटीर उद्योग आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में समूह की अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या, और सदस्य खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी, प्रिया, ऊषा देवी, प्रियंका कुमारी, रुक्मणि देवी, शन्नो, निशा, प्रीति, बसंती देवी, निर्मला देवी, सीता देवी (समूह सखी), जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!