December 14, 2025 12:34 pm

खदान दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता और शासकीय अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज

सोनभद्र। बिल्ली मारकुण्डी घाटी (ओबरा) स्थित खदान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता और शासकीय अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रोबेशन विभाग, समाज कल्याण विभाग और श्रम विभाग की टीमों ने मृतकों के घर पहुँचकर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलाने की कार्यवाही शुरू की। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत मृतक के परिवार को 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत मृतक व्यक्तियों के दो बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रति माह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत मृतकों की पत्नियों के लिए प्रतिमाह 1,000 रुपये की पेंशन अनुमन्य कराए जाने हेतु फार्म भरे गए। निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम के अंतर्गत भी परिजनों को अलग से आर्थिक सहायता दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग की टीम ने मृतक परिवारों से मिलकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना हेतु फार्म भरवाए, जबकि जिला प्रोबेशन विभाग ने स्पॉन्सरशिप योजना से संबंधित दस्तावेज पूरा कराए।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाया जा रहा है, ताकि दुर्घटना से दुखी परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!