December 12, 2025 6:52 am

कुएं के करीब बाइक धुलाई युवक के लिए बना खतरनाक, संतुलन बिगड़ने से कुएं मे गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ कुएं पर बाइक की धुलाई कर रहे युवक कुएं के तरफ बाइक के झुकने पर बाइक को बचाने के चक्कर मे कुएं मे गिरने से मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार पुत्र आदित्य प्रसाद उम्र 18 वर्ष निवासी चीकूटोला बभनी अपने घर के पास स्थित कुएं पर बाइक की धुलाई कर रहा था। धुलते वक़्त बाइक अचानक कुएं की तरफ लुढ़कने लगा। तो राजकुमार ने बाइक को कुएं से बचाने के चक्कर मे कुएं मे जा गिरा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राजकुमार को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बभनी ले गए जहाँ मौजूद डाक्टरो ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसकी सुचना अयोध्या प्रसाद ने बभनी मे लिखित रूप मे दी है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की मृतक के चाचा अयोध्या प्रसाद की लिखित सुचना के आधार पर फ़ौती सुचना अंकित कर पंचायत नामा करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!