सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद परियोजना द्वारा चलाएं जा रहे संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र की टीम ने मंगलवार को नेमना ग्राम गाँव मे पंचायत पंचायत भवन पर वृहद जागरूकता शिविर लगाकर स्थानीय ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी। जागरूकता शिविर में संस्था के राजीव पांडे ने विस्तार से अपनी सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि चोपन स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र निरंतर अपनी सेवाओं से जिले के नौजवानों को जागरुक कर नशे से दूरी बनाने की पहल कर रही है।साथ ही नशे से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर योग्य चिकित्सक तथा योग्य काउंसलर द्वारा उनको मानसिक रूप से नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है।संकल्प नशा मुक्ति केंद्र का संचालन संस्था द्वारा किया जा रहा है जिसमें भर्ती मरीजों की पूरी देखभाल दवा खान-पान रहन-सहन सब कुछ की चिंता संस्था करती है।संस्था का संचाल एनटीपीसी के फ़ंड एंव सहयोग से संचालित किया जाता है।जागरूकता शिविर में नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा नृत्य संगीत गीत गानों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का रोचक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्था की सभी टीम के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर ने पूरी टीम का धन्यवाद दिया और नशा मुक्ति की लड़ाई में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण युवा महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद थे।
Author: Pramod Gupta
Hello









