सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के विनोद मोड़ से दो फरार पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेजा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश द्विवेदी ने बताया कि जून माह में गोहड़ा गांव से तस्करी के लिए जा रहे 34 पशुओं को पुलिस ने पकड़ा था इसी मुकदमे के वांक्षित फरार चल रहे दो अभियुक्तगण इस्लामुद्दीन पुत्र कादिर व रियाजुदिन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम बघाडू थाना दुद्धी को विनोद मोड़ से भिसुर जाने मार्ग पुलिया के पास से अमवार चौकी इंचार्ज जय शंकर राय एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 131









