सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एक छह वर्षीय नाबालिका के अपहरण की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार 13 नवंबर 2025 को मड़िहान (मीरजापुर) की एक महिला ने थाना रॉबर्ट्सगंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री रेलवे कॉलोनी काशी राम आवास सोनभद्र से अचानक गायब हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने सक्रियता से तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने 17 नवंबर 2025 सुबह 9:15 बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर अपहृत बच्ची को आरोपी रोहित 25 वर्ष निवासी विकासनगर रॉबर्ट्सगंज के साथ बरामद कर लिया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को अपने साथ काम कराने के लिए ले जा रहा था। बरामद की गई नाबालिका को कानूनन प्रक्रिया पूरी करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, हे.का. मनीष कुमार, का. मनीष यादव, म.का. नंदनी यादव सोनभद्र
Author: Pramod Gupta
Hello









