सोनभद्र (दुद्धी) राज्य आपदा प्रबन्धन प्राविधकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीडर एवं रजखड़ के पंचायत भवन पर लगे ब्रजपात पूर्व चेतावनी प्रणाली साइट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने बीडर गांव में लगे अलार्म सिस्टम के तकनीकी की जानकारी कार्यदाई संस्था के अभियंताओं से की और अलार्म बजवाकर सुना इस दौरान ग्रामीणों से वार्ता भी की और इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि समय समय पर अलार्म सिस्टम की मॉनिटरिंग करते रहे साथ ही उसकी आवाज डेढ़ से दो किमी तक सुनाई दे रही है या नहीं इसकी भी जानकारी रखे।हालांकि कुछ दूर जाकर उपाध्यक्ष ने जब अलार्म सिस्टम बजवाया तो आवाज नहीं सुनाई दी। बतादे कि ब्लाक क्षेत्र के कई गांव में अलार्म सिस्टम को लगाया गया है ताकि आकाशीय बिजली की घटना से ग्रामीणों सचेत हो सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला उपजिलाधिकारी न्यायिक अश्वनी कुमार नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह ,ज्ञानेंद्र कुमार लेखपाल अरुण कन्नौजिया और विनय गुप्ता साथ रहे।









