January 14, 2026 10:29 pm

कुड़वा में बाल मजदूरी पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एडीओ पंचायत के खिलाफ लगे नारे

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा में सफाई कार्य के दौरान बाल मजदूरी कराए जाने के आरोप पर अब तक कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार तड़के फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रामेश्वर चेरो की अगुवाई में तुमियां चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और एडीओ पंचायत कोन तथा सफाईकर्मी ओमप्रकाश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि छठ पर्व के दौरान सफाई कर्मी द्वारा नाबालिग बच्चों से काम कराया गया था और कूड़े-कचरे को नदी में फेंककर जल स्रोत को दूषित किया गया। इस संबंध में नाबालिग बच्चों के पिता नंदकेश्वर और लालमन चेरो द्वारा मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और उप श्रमायुक्त पिपरी को शपथ पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद संबंधित सफाईकर्मी और जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। उनका आरोप है कि एडीओ पंचायत कोन स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जांच अधिकारी भी प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों ने पुनः मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामेश्वर चेरो, लालमणि, रामसेवक, ग्राम पंचायत सदस्या सरिता देवी, प्रमोद, नंदकेश्वर, एडवोकेट रामनारायण, रीना कुमारी, कमला, कलावती, चिखुरी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कोन, डॉ. जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि मामले में जांच अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब क्षेत्र की निगाहें बीडीओ की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!