December 12, 2025 5:51 am

लाइनमैन पंकज की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत

सोनभद्र। शाहगंज बाजार स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र में अस्थाई रूप से कार्यरत लगभग 35 वर्षीय लाइनमैन पंकज सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिंह शाहगंज से बरवां अपने घर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!