February 13, 2026 7:07 pm

बैडमिंटन खेलते हेड कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक: BHU में इलाज के दौरान हुई मौत, 1997 बैच के थे सिपाही

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ गया। रविवार को हुई इस घटना के बाद उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल विशाल यादव 48 वर्ष रविवार को बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल भेजा गया। रविवार रात इलाज के दौरान विशाल यादव की मृत्यु हो गई। विशाल यादव गाजीपुर के रहने वाले थे और स्वर्गीय बालरूप यादव के पुत्र थे। वह 1997 बैच के सिपाही थे। मृत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विशाल यादव को बचाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!