December 12, 2025 5:02 am

15 नवम्बर को सोनभद्र आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

– भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में करेंगे शामिल
– कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

सोनभद्र। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम 15 नवम्बर 2025 को निर्धारित है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्वान्ह 11:00 बजे रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:10 बजे कार द्वारा रेलवे खेल मैदान, चोपन पहुँचेंगे, जहाँ वे भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!