February 13, 2026 6:51 pm

अखिलेश मिश्रा को मिली बड़ी सफलता जमीन के लिए पिता/ससुर की हत्या करने वाले पति/ पत्नी गिरफ्तार

– सदर क्षेत्राधिकारी राज के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस की बड़ी कार्यवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को मिली बड़ी सफलता। अभियुक्त अमरनाथ पुत्र स्व0 लालधारी व अमरनाथ पत्नी अर्चना जमीन के बटवारे को लेकर दोनो लोग अपने पिता/ससुर लालधारी से बात चीत कर रहे थे बात चीत करते आक्रोशित होकर अमरनाथ व उनकी पत्नी अर्चना ने पिता/ससुर लालधारी को पास मे रखे कुदाल से उनके सिर पर दो तीन बार वार कर दिया। जिससे लालधारी पुत्र स्व0 सुखदेव वही पर बेहोश होकर गिर गये। जिनको तत्काल एम्बुलेन्स से हास्पिटल ले जाया गया। ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 207 /25 धारा 105 बी.एन.एस 2023 पंजीकृत किया गया अभियुक्त को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अमरनाथ उपरोक्त के निशादेही से आला कत्ल ( दो अदद कुदाल रक्त रंजीत ) बरामद हुआ जिस पर खुन के छिंटे लगे थे। अभियुक्त अमरनाथ उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। अमरनाथ व अर्चना उपरोक्त ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि हम दोनो जमीन के हिस्सेदारी को लेकर अपने पिता लालधारी से बात चीत कर रहे थे कि अचानक गुस्से मे आकर उनके पास रखे कुदाल को उठाकर उनके सिर पर मार दिया। जिससे मेरे पिता बेहोश हो गये थे। और हमलोग वहा से भाग गये। हम लोगो से गलती हो गयी है। हम लोगो को ऐसा नही करना चाहिए था। आक्रोश एवं जज्बात मे ऐसी घटना हो गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस अखिलेश कुमार मिश्रा, उ0नि0 शिवबदन यादव, का0 सोनू कनौजिया, दीपक गिरी, म0का0 ममता यादव थाना पन्नूगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!