सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) स्थानीय मां वैष्णो धर्मशाला परिसर में बुधवार की देर शाम आयोजित श्याम संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम बाबा की भव्य झांकी के नगर भ्रमण से हुई, जो मधुर संगीत के साथ मां काली मंदिर रोड, बैंक रोड, सब्जी मंडी, रामलीला ग्राउंड रोड, साहू चौक, अप्पर बाजार, हवाई गली और हलवाई चौक होते हुए रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंची। रघुवर केसरी व मन्नू केसरी द्वारा स्वागत स्थल पर जलपान व चाय की व्यवस्था की गई थी। भ्रमण के बाद झांकी पुनः मां वैष्णो धर्मशाला पहुंची, जहां संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ आरती एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया।भजन संध्या के दौरान सैकड़ों श्याम भक्त भक्ति की धारा में झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नम्रता कारवां (मुंबई), संजना साँवरिया (रेणुकूट), संजीव सांवरिया, श्याम सुंदर (गट्ट) और कृष्णा शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ से पूरा वातावरण “श्याम नाम” से गुंजायमान हो उठा।आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, नाश्ता एवं भंडारे की भव्य व्यवस्था की गई थी। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों से आए अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, नंदू विश्वकर्मा, अविनाश अग्रवाल, संजीव अग्रहरी (लट्टू), संतोष जायसवाल, शिव अग्रवाल, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केसरी, रूपेश केसरी, टिंकू जायसवाल, शालू जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello








