सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)अजीरेश्वर धाम जरहा के प्रांगण में युवा खेल एंव सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन यूथ क्लब एसोसिशन के सौजन्य से कल शुक्रवार 13 नवम्बर से 16 नवम्बर रविवार चार दिन तक किया जाएगा।कार्यक्रम में क्षेत्र के प्राथमिक बिद्यालयों उच्च प्राथमिक बिद्यालयों के बच्चों द्वारा बिभिन्न प्रकार के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सर्वप्रथम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोकल उत्पात पर आधारित विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।कार्यक्रम में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों की बढ़ चढ़ कर भागीदारी भी तय की गयी है। खेल महोत्सव में आरम्भ से अंत तक कुल 1170 टीमें भाग लेंगी।बताया कि 13 नवम्बर को स्वयं सहायता समूह की आजीविका महिलाओं द्वारा संचालित लोकल फार ओकल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट पर आधारित हस्तशिल्प कुटीर उधोग के उत्पादों की कुल 100 टीमों द्वारा विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इसके अलावा 18 परिषदीय विद्यालयों से कुल 300 टीम विभिन्न प्रकार के कब्बडी खो खो कुश्ती ऊची कूद लंबी कूद मैराथन दौड़ सहित बिभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी 14 एंव 15 नवम्बर को ग्रामीण स्तर की कुल 150 टीम तरह तरह के खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करेगी 16 नवम्बर को क्षेत्रीय विद्यालयों एंव ग्रामीण स्तर की कुल 120 टीमों द्वारा 22 राज्यों की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया जाएगा।बताया गया कि कार्यक्रम में हौशला आफजाई करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री सांसद विधायक के अलावा अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सम्भ्रांत लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।युवाओं बच्चों के लिए क्षेत्र में इस प्रकार के पहली बार आयोजन से लोगों में उत्साह है।कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में यूथ क्लब एसोसियन के सभी लोग रातदिन मेहनत कर तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।









