February 12, 2026 3:50 am

दो दिन बाद तालाब में मिला मासूम लापता बालक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सोनभद्र/ घोरावल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना के तालाब से बुधवार को गांव के लापता 4 वर्षीय मासूम बालक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने बताया कि घोरावल क्षेत्र के परसौना गांव निवासी कमला प्रसाद बैसवार ने सूचना दी थी कि उनका चार वर्षीय पोता श्रेयांश सोमवार की दोपहर बाद के वक़्त से घर से गुम हो गया है। बताया गया कि दोपहर के समय श्रेयांश खेल रहा था। उसके बाद घरवालों ने उसे वहाँ नहीं देखा। घर के लोग सोच रहे थे कि श्रेयांश अपनी दादी के साथ खेत पर गया है लेकिन जब दादी शाम के वक्त खेत से घर लौटी तो श्रेयांश उनके साथ नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मायूस घर वालों ने अपनी जानकारी में सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इधर बुधवार को उसी बच्चे के घर से महज कुछ दूर पर तालाब मे उसका शव उतराया देखा गया। ग्रामीण मौके पर जुटे। घटना की जानकारी बच्चे के घरवालों को हुई, लोग वहाँ पहुंचे और पानी से बाहर निकाला गया।घरवालों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। इस मामले में मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाने की बात कही है। एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!