सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बुधवार 12 नवम्बर 2025 की सुबह करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन के विवाद को लेकर बेटे-बहू ने मिलकर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ कोहार 35 वर्ष और उसकी पत्नी अर्चना देवी 32 वर्ष का अपने पिता लालधारी कोहार से भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।हमले में लालधारी कोहार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 723









