– रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर मंडल तथा औषधि निरीक्षक सोनभद्र की संयुक्त टीम ने लोढ़ी स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल परिसर में संचालित आयुष्मान मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम ने दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर ने मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट को कड़े निर्देश दिए कि बिना बिल के नशीली दवाओं का विक्रय न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित या नारकोटिक दवाओं का विक्रय करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने हॉस्पिटल परिसर में स्थित सभी मेडिकल स्टोरों को निर्देशित किया कि वे केवल वैध दवाओं का ही विक्रय करें और ऐसी दवाओं का व्यापार न करें जो किसी अन्य अधिकृत मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









